उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का आज शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को निधन हो गया।

उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे 91 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। 

निधन की सूचना मिलते ही सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर थे, जिसके बाद वे पंचूर गांव पहुंचे और मां के पार्थिव शरीर के दर्शन कर भावुक हो गए। 

शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
परिवार के अनुसार शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर सीएम योगी से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई नेताओं ने भी शोक जताया है। 

मां का जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

  Kunwer vikram Singh Rajawat
*पत्रकार | State Head - NDLive*