आगर मालवा। आगर मालवा में एक प्राचार्य के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी और लिपिक ने बूढ़े प्राचार्य के साथ कमरा बंद करके मारपीट की और जातिसूचक गालियां दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला आगर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन देने आए निलंबित प्राचार्य कैलाश चन्द्र मालवीय षड्यंत्र पूर्वक पीट दिया। जिससे प्राचार्य को शरीर पर चोंट आई। निलंबित प्राचार्य का कहना है कि वे हाईकोर्ट के निर्देश के पालन में निलंबन के आदेश के विरूद्ध अपील के दस्तावेज की कापी विभाग को सूचनार्थ देने गये थे। तभी लिपिक अक्षय दोहरे और जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे ने प्राचार्य को प्राप्ति नहीं दी बल्कि कमरा बंद करके पीट दिया और जाति सूचक गालियां दी। प्राचार्य ने 112 डायल की मौके पर पुलिस भी आ गई। प्राचार्य का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण किया गया। प्राचार्य के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि निलंबित प्राचार्य कैलाश चन्द्र मालवीय को पूर्व में भी दो बार निलंबित करने के उपरांत दोषसिद्ध न होने पर बहाल किया जा चुका है। पूर्व में भी पालखेडी स्कूल में पीने के पानी के लिए आंदोलन करने फिर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा किए गये ट्रांसफर के खिलाफ कई ग्रामीणजनो ने प्राचार्य का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की थी। तब कलेक्टर ने अपना ही आदेश पलट दिया था। इसके बाद घोड़ी पर बैठ कर फिर ज्वाइन करने के मामले में चर्चा में आए थे। इसके अलावा कुछ दिनो पहले केंद्रीय विद्यालय के सामने बने ट्रेचिंग ग्राउंड को हटाने के मामले में सड़क पर अभिभावकों के साथ आंदोलन करने भी गये थे। डीईओ आफिस में शिक्षकों को बगैर आईडेंटी कार्ड ड्यूटी कराने के आदेश में बहस होने पर आयुक्त लोक शिक्षण ने प्राचार्य को निलंबित किया था। हाईकोर्ट के आदेश के पालन में निलंबन के खिलाफ अपने ही विभाग में अपील करने के आवेदन की प्रति शिक्षा विभाग में देने गये तभी डीईओ कार्यालय में प्राचार्य केसी मालवीय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!