उज्जैन। ब्रह्माकुमारीज की ओर से उज्जैन में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह सभी उज्जैन वासियों के लिए परम सौभाग्य का अवसर है कि लंदन से आदरणीय *बी.के. गोपी दीदी जी* उज्जैन आ रही हैं।
जानकी दादी जी के साथ के अनुभवों का भंडार और योग के प्रैक्टिकल प्रयोग की अद्भुत खजाना रखने वाली अनुभवी आत्मा गोपी दीदी जी 2 दिन तक योगभट्टी कराएंगी।
*कार्यक्रम का विवरण -*
*28 अक्टूबर बुधवार का कार्यक्रम:*
- प्रातः 6:00 से 7:15 तक - योग
- 7:15 से 8:00 तक - मुरली क्लास
- 8:00 से 9:30 तक - गोपी दीदी जी का क्लास एवं भट्टी का लक्ष्य
- 9:30 से 10:00 तक - नाश्ता
- 10:00 से 12:30 बजे तक - तीव्र पुरुषार्थ की विधि एवं डीप साइलेंस का अनुभव
- 12:30 से 4:30 तक ब्रेक
- शाम 4:30 से 8:00 तक - गहन ज्वालामुखी योग तपस्या भट्टी
*29 अक्टूबर गुरुवार का कार्यक्रम:*
- प्रातः 6:00 से 7:15 तक - योग एवं बापदादा को भोग स्वीकार करवाना
- 7:15 से 8:00 तक - मुरली क्लास
- 8:00 से 9:30 तक - गोपी दीदी जी का क्लास
- 9:30 से 10:15 तक - भोग, टोली एवं नाश्ता
- 10:15 से 12:15 तक - गोपी दीदी जी द्वारा योगभट्टी
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!