उज्जैन।* सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल में *1.5 लाख रुपये तक का नकदीरहित उपचार* मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि *नकदीरहित उपचार योजना 2025*, जो पीएम राहत योजना के तहत चल रही है, अब जिले में लागू कर दी गई है।
*7 दिन तक मिलेगा फ्री इलाज*
योजना के तहत दुर्घटना की तारीख से *7 दिनों तक* उपचार की सुविधा मिलेगी। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि दुर्घटना के *24 घंटे के भीतर* घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना होगा।
इलाज का पैसा मरीज को नहीं देना होगा। राशि सीधे अस्पताल को शासन या बीमा कंपनी की तरफ से दी जाएगी।
*अस्पताल और पुलिस के लिए क्या है नियम?*
डॉ. रघुवंशी ने बताया कि योजना के तहत इलाज देने वाले अस्पताल का *टीएमएस पोर्टल और ई-डीएआर पोर्टल* पर पंजीकृत होना जरूरी है।
वहीं पुलिस को कम गंभीर मामलों में *24 घंटे* और गंभीर मामलों में *48 घंटे* के भीतर दुर्घटना की पुष्टि ई-डीएआर पोर्टल पर करनी होगी।
Vikram Singh Rajawat NDLive
---
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!