इंदौर। पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंदौर के प्रतिष्ठित MGM मेडिकल कॉलेज (Mahatma Gandhi Memorial Medical College) के सैकड़ों छात्र और स्टाफ HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया।

लेकिन *NDLive की पड़ताल और स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों में इस वायरल दावे की सच्चाई बिल्कुल अलग निकली। यह दावा 100% भ्रामक और फेक है।*

*वायरल झूठ vs सरकारी सच:*

वायरल वीडियो में MGM कॉलेज का नाम जोड़कर दहशत फैलाई जा रही है, जबकि हकीकत ये है कि ये आंकड़ा कॉलेज के छात्रों का नहीं, बल्कि कॉलेज परिसर में स्थित सरकारी जांच केंद्र का है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार:

- *क्या है ICTC सेंटर:* MGM मेडिकल कॉलेज परिसर में सरकार का ICTC (एकीकृत परामर्श और जांच केंद्र) चलता है, जहां आम जनता की HIV जांच होती है। ये छात्र या स्टाफ का सेंटर नहीं है।

 

- *1,152 में से 215 पॉजिटिव:* अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इस ICTC सेंटर पर कुल 1,152 आम नागरिकों की जांच की गई, जिनमें से 215 लोग पॉजिटिव मिले। ये सभी बाहर से आए आम मरीज थे।

 

- *पूरे इंदौर का गणित:* इसी 6 महीने में पूरे इंदौर जिले में 44,259 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कुल 357 लोग पॉजिटिव पाए गए। चूंकि MGM इंदौर का सबसे बड़ा सरकारी सेंटर है, इसलिए इनमें से 60% मामले यानी 215 मरीज इसी सेंटर पर दर्ज हुए।

 

- *इलाज शुरू:* विभाग ने स्पष्ट किया कि चिन्हित 98% से अधिक मरीजों को तुरंत ART (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) के तहत मुफ्त सरकारी इलाज से जोड़ दिया गया है।

 

*क्यों फैली अफवाह?*
बड़े अस्पताल के टेस्टिंग सेंटर के आंकड़े को तोड़-मरोड़ कर "कॉलेज के छात्र पॉजिटिव" के नाम से परोसा गया, जिससे वीडियो वायरल हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के वीडियो शेयर न करें।

किसी भी शैक्षणिक संस्थान के छात्रों के संक्रमित होने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

*के. विक्रम सिंह राजावत*
*NDLive, इंदौर*